{"_id":"5bfef9ddbdec22418c7a7f88","slug":"15434368104-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा पानी, लो प्रेशर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा पानी, लो प्रेशर की समस्या
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लो प्रेशर की समस्या से परेशान हो रहे लोग, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। मुख्य बाजार में बिछाई गई पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ऊंचाई वाले घरों में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। वहीं, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने केे कारण पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है।
क्षेत्र में पेयजल लाइन 70 के दशक में बिछाई गई थी। इसके बाद से विभाग ने लाइन की कोई सुध नहीं ली। मेंटीनेंस के अभाव में पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मुकेश चौधरी, निशांत जैन, राजेंद्र सिंह, दयाराम, दिनेश सिंह, विजय राम आदि का कहना है कि जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ऊंचाई वाले घरों में पानी नहीं चढ़ पाता। मुख्य सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल चौहान का कहना है कि मुख्य बाजार में भारी वाहनों के टायरों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे ठीक कराया जा रहा है।