{"_id":"5bfeca4dbdec2241471f649f","slug":"154342463319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किसान मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किसान मुखर
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। बुधवार को कैल, सूया, ल्वाणी, सेलखोला, वांण, सवाड़, मुंदोली आदि गांवों से किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। किसानों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया। प्रदर्शन के बाद ब्लाक के करीब 200 किसानों ने दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए कूच किया।
जन जागरूकता अभियान में सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष भूपाल सिंह रावत ने बताया कि पिछले चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन आने और सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जनता के साथ विश्वासघात किया। मिश्रा और रावत ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली रवाना होने से पहले किसान सभा कार्यकर्ताओं ने सरकार से हर ब्लाक में खरीद केंद्र बनाने, कृषि उत्पादन मूल्य का समर्थन मूल्य देने, जंगली जानवरों से निजात देने, ब्लाक में खरीद केंद्र बनाने, किसान पेंशन 5 हजार करने, किसानों का कर्ज माफ करने, जड़ीबूटी की खरीद सुनिश्चित करने, देवाल, मुंदोली व बोरागाड़ में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की गई। कहा गया कि किसान 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके परगजी बिष्ट, मनमोहन रौतेला, देवराम वर्मा, कालिका प्रसाद सती, पान सिंह, बलवंत सिंह, हेम मिश्रा, दर्शन सिंह, भरत सिंह, दलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई शामिल थे।