{"_id":"5bfeca49bdec22419f5c1fdd","slug":"15434246293-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का हो सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का हो सुधारीकरण
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। मंडल घाटी के औथ-हनुमानचट्टी के ग्रामीणों ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते और वैतरणी-गोपेश्वर-मंडल-गुप्तकाशी पैदल मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र रावत, प्रशांत डिमरी, दिनेश महिपाल, उदय सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुड्डी देवी और लीला देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गोपेश्वर-मंडल-गुप्तकाशी पैदल मार्ग 14 व 15 जून को करीब 15 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन आज तक मार्ग का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है। अब रास्ते के क्षतिग्रस्त भाग का दायरा बढ़कर करीब 25 मीटर हो गया है। छह किमी गोपेश्वर-वेतरणी-सिरोखोमा-वैतरणी हल्का वाहन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्याधिकारी एमएस राणा का कहना है कि अभी जिला पंचायत के बजट का आवंटन नहीं हो पाया है। जैसे ही हमें बजट की स्वीकृति मिल जाएगी, रास्ते का सुधारीकरण किया जाएगा।