{"_id":"5bfec945bdec22415324746d","slug":"154342436919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठ मेले का आखिरी शाम माधो सिंह को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठ मेले का आखिरी शाम माधो सिंह को समर्पित
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बैकुंठ मेले की आखिरी शाम वीर माधो सिंह को समर्पित रही। पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई की ओर से मेले की आखिरी संध्या पर वीर माधो सिंह नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय व सटीक संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों का सम्मान किया गया।
मंगलवार देर शाम स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित हो रहे सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का समापन हो गया। मेले की आखिरी शाम को
पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई की ओर वीर माधो सिंह नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक के लेखन व निर्देशन बलदेव राणा ने किया। नाटक में मुख्य पात्र बलदेव राणा व गीता उनियाल, रोशन धस्माना, सुरेद्र रावत, चंद्रकांता मलासी, दिनेश मौरे, राजेंद्र सिंह रावत व अंजलि क्षेत्री ने अपने अभिनय से लोगों केे दिलों को छुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट़्ट ने श्रीनगर के सितारे गायन प्रतियोगिता के विजेता शशांक शेखर मंमगाई, वसुंधरा गौतम व नृत्य प्रतियोगिता के विजेता रजत कुमार तथा तनिष्क को ट्रेवल बैग व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड टॉपर छात्र-छात्राओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
यह हुए सम्मानित :
श्रीनगर। बैकुंठ मेले में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा के टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के सिद्धांत कोटियाल, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के आनंद किशोर को एसजीआरआर की प्रियल थपलियाल, रेनबो पब्लिक स्कूल की महिमा घिल्डियाल को सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र/छात्रा का सम्मान दिया गया। जबकि चिल्ड्रन एकेडमी के अर्जुन चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, एसएसआई प्रदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी, विद्यालयी प्रतियोगिता के प्रभारी प्रदीप मल्ल को सर्वश्रेष्ठ मेला प्रभारी, रामूलाल को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्र का सम्मान दिया गया। राउमावि खंदूखाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कान्वेंट स्कूल को सामूहिक परेड, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स के लिए पॉलीटेक्निक के सागर नेगी, जयदीप, सचिन कमलेश, प्रवीन व अरविंद सिंह, आरती गैरोला, निशा सरियाल, निशा महर, आरती नेगी, रुचि बिष्ट को पुरस्कार दिया गया।