{"_id":"5bfc27eebdec22419c5f0bed","slug":"15432519965-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि ने पूर्व में ही ठेकेदार को काम न कराने के दिए थे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि ने पूर्व में ही ठेकेदार को काम न कराने के दिए थे आदेश
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तहसील पौड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन उमरासू-डांडा नागराजा मोटर मार्ग पर जहां पुश्ता ढहने से दो मजदूरों की मौत हुई थी, वहां कार्यदायी संस्था लोनिवि (पीएमजीएसवाई) श्रीनगर ने काम न करने की हिदायत दी थी। लोनिवि ने स्लाइडिंग जोन को देखते हुए ऐसा आदेश दिया था।
देवप्रयाग से लगभग आठ किमी आगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उमरासू से सिद्धपीठ डांडा नागराजा के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। शनिवार को पुश्ता निर्माण के दौरान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। लोनिवि (पीएमजीएसवाई) श्रीनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीडी जोशी का कहना है कि विगत 22 नवंबर को अधीक्षण अभियंता ने सड़क का निरीक्षण किया था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पूर्व में की गई रोड कटिंग का मलबा जमा था। वहां पर योजनाबद्ध ढंग से काम कराया जाना था, लिहाजा संबंधित ठेकेदार को उसी दिन बिना तैयारी के काम न कराने के लिखित आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद मजदूरों ने वहां खुदाई शुरू कर दी। खुदाई होते ही पुश्ता ठह गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।