फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने की मांग उठाई

व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने की मांग उठाई

Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने की मांग उठाई
गोपेश्वर। मंडल घाटी के जनप्रतिनिधियों ने 21 और 22 दिसंबर को मंडल घाटी में आयोजित होने वाले अनसूया माता मेला आयोजन से पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट और सतेंद्र सिंह ने कहा कि संतान प्राप्ति के लिए भारी संख्या में दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग मंडल घाटी पहुंचते हैं। लिहाजा मेले के आयोजन से पहले क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में रसद, मिट्टी तेल, रसोई गैस की व्यवस्था के साथ ही गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त भागों को दुरुस्त करने और पैदल मार्ग पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। पैदल रास्ते में टूटे बुरांस और अंयार के पेड़ों के पातन के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed