फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समान नागरिक संहिता लागू हो : बजरंग मुनि

समान नागरिक संहिता लागू हो : बजरंग मुनि

Mon, 26 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
समान नागरिक संहिता लागू हो : बजरंग मुनि
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बजरंग मुनि सामजिक शोध संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के दौरान धर्म एवं सम्प्रदाय विषय पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर बजरंग मुनि ने सभी धर्मों को दरकिनार कर समान नागरिक संहिता नागरिक संहिता लागू करने की बात कही।

देहरादून रोड़ स्थित प्रबंध कार्यालय में रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ में विश्व शांति के लिए आहुति डालकर किया गया। बजरंग मुनि ने कहा कि वर्तमान में हम बीते तीन हजार वर्षों की समीक्षा करें तो दो ही धर्म सनातन दिखते हैं। इसमें एक आर्य सनातन हिंदू जीवन पद्धति दूसरा पाश्चात्य व यहूदी जीवन पद्धति। हिंदू जीवन पद्धति से कुछ धड़े निकलकर तेजी से बढ़े जो प्रारम्भ में संगठन रहे। इनका विस्तार कई वर्षों तक जारी रहा तब वे सम्प्रदाय कहे जाने लगे। बाद में उन्होंने खुद को धर्म कहना शुरू कर दिया। ऐसे सम्प्रदायों में ही जैन, बौद्ध अथवा सिख माने जाते हैं। इसी तरह की प्रक्रिया यहूदियों में भी दोहरायी गयी और कालांतर से उसी तरह ईसाई और इस्लाम नामक सम्प्रदाय धर्म के रूप में आगे आए। हिंदू और यहूदी मान्यताएं अलग-अलग प्रवृत्तियों में समन्वय को महत्व देती थी और सम्प्रदाय समन्वय की जगह किसी एक दिशा को अधिक महत्व देने लगे। इन विपरीत विचारधाराओं के वैचारिक टकराव ने हिंदू और यहूदियों की धार्मिक समन्वय की नीतियों को गंभीर क्षति पहुंचायी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारतीय संविधान से धर्म शब्द को निकालकर समान नागरिक संहिता लागू कर देनी चाहिए। कोई अल्पसंख्यक बहुसंख्यक न हो धर्म परिवर्तन कराने के प्रयत्नों को भी दंडनीय अपराध घोषित किया जाए। डॉ. राजे नेगी के संचालन में हुए कार्यक्रम में उत्तम सिंह असवाल, टीकाराम, एसएस भंडारी, पीके वात्सल्य, तजस्वी, अनुसूया बिजालवान, विनोद जुगरान, रवि थपलियाल, जनार्दन केरवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed