फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्माणाधीन सड़क के पुश्ते में दबे दो मजदूर

निर्माणाधीन सड़क के पुश्ते में दबे दो मजदूर

Sun, 25 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क के पुश्ते में दबे दो मजदूर
देवप्रयाग। तहसील पौड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन उमरासू-डांडा नागराजा मोटर मार्ग पर पुश्ता ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के वक्त मजदूर पुश्ते के निर्माण कार्य में जुटे थे। इस दौरान अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

लोनिवि द्वारा देवप्रयाग से करीब आठ किमी आगे उमरासू से सिद्धपीठ डांडा नागराजा के लिए सड़क निर्माणाधीन है। इन दिनों सड़क पर उमरासू से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सड़क के ऊपरी ओर पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को मजदूरों की टोली पुश्ते का काम कर रही थी, तभी पुश्ता भरभराकर ढह गया। इससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी मजदूर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन तभी दो मजदूर राकेश लाल (38) पुत्र मणिलाल निवासी मकलोड़ी कंडवालस्यू जिला पौड़ी और जगवीर सुनार (35) पुत्र संतवीर निवासी दशरथपुर जिला सुरखेत नेपाल मलबे की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि दोनों मजदूरों मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed