{"_id":"5bf9a4ecbdec2241c17128fc","slug":"15430873873-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राओं को मिली स्कूल ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राओं को मिली स्कूल ड्रेस
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ऋषिकेश शाखा की ओर से महिला सशक्तिकरण व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर के चार विद्यालयों की कुल 70 मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग और स्कूल ड्रेस बांटी गई।
दून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में शनिवार को संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 25, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की 20, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की 20, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज की 20 मेधावी छात्राओं को ड्रेस, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री दी। मेयर अनीता ममगाई, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनिता चमोला, प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल, पूनम रानी शर्मा ने संगठन के इस आयोजन की सराहना की। इस मौके पर चंद्र शेखर शर्मा, सीएस शर्मा, पीडी अग्रवाल, अनिल मित्तल, जगमोहन सिंघल, डॉ. सागर सिंह, डॉ. जीके सिंघल, डॉ. मुकुल मित्तल, आरएस गुप्ता, शैलेंद्र भारद्वाज, मंजू सक्सेना, कलावती, कुसुम लता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।