फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से ही त्रिवेणी घाट सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान शुरू हो गया था। यह क्रम सांयकाल तक चलता रहा। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से शहर में घंटों जाम की स्थिति भी रही।
कार्तिक पूर्णिमा के चलते प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर स्नानघर व अन्य कई व्यवस्थाएं मुहैया कराई गई थीं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य, दीपदान और वस्त्र, खाद्य सामाग्री इत्यादि वस्तुओं का दान भी किया। धार्मिक विधान के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के बाद अगले दो माह तक सभी त्यौहार समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

भीड़ से यातायात व्यवस्था रही अस्तव्यस्त
ऋषिकेश। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का कारवां शुक्रवार तड़के सुबह से ही निकलना शुरू हो गया था। इसके अलावा वीकंड के चलते स्थानीय लोगों की चहल पहल भी बाजारों में थी। इस भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था भी दिनभर अस्तव्यस्त रही। शहर के विभिन्न चौराहों और नुक्कड़ों पर ट्रैफिक पुलिस की कवायद नाकाफी दिखी। ऐसे में दिनभर यातायात रेंग रेंग कर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed