{"_id":"5bf857f7bdec22415e42ca4b","slug":"154300215013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा अध्यक्ष ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा अध्यक्ष ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
दिल्ली में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश के 19 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। घर वापसी पर इन पदक विजेताओं को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया।
देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी अधिक पदक प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संस्था के चीफ राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विगत 16-17 नवंबर को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय शोतो काई कराटे प्रतियोगिता में संस्था के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। समारोह में नवल कपूर, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, ललित मोहन मिश्रा, वरदान वर्मा, अजय कुमार, मोहन सिंह राणा, आकाश उनियाल, अक्षत गोयल, सुमंत डंग, देवेश्वर रतूड़ी, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, ताजेंद्र नेगी, राहुल तलवार आदि मौजूद रहे।