{"_id":"5bf857efbdec22419f5c1b1e","slug":"15430021424-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनभावनाओं के अनुरूप होगा क्षेत्र का विकास : सुमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनभावनाओं के अनुरूप होगा क्षेत्र का विकास : सुमित्रा
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट से नगर में आभार रैली निकाली और मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया।
कांग्रेस की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की आभार रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली भानियावाला, अठूरवाला , कान्हरवाला, नुन्नावाला, केशवपुरी, राजीवनगर, खत्ता, तेलीवाला, कुड़कावाला, नगर डोईवाला, चांदमारी, प्रेमनगर बाजार आदि क्षेत्रों से होकर निकली। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि निकाय चुनावों के परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि नगर के विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी। जनता का विश्वास में लेकर काम करना ही प्राथमिकता होगी। आभार रैली में मनोज नौटियाल, हाजी अमीर हसन, सागर मनवाल, मोहित शर्मा, मोहित नेगी, रविंद्र बड़थ्वाल, धीरेंद्र सिंह चौहान, मनोज नेगी, गौरव चौधरी, कमल अरोड़ा, अनिल सैनी, कीर्ति नेगी, बलविंदर सिंह, सुंदर लोधी, प्रताप वर्मा, पन्नालाल गोयल, अमित मनवाल, राजन थापा, देवराज सावन आदि शामिल रहे।