{"_id":"5bf857eabdec22414e4309f6","slug":"15430021371919-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 बालक वर्ग में दून ने जीत के साथ खोला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 बालक वर्ग में दून ने जीत के साथ खोला खाता
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-19 बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान किया गया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।
इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से हिस्सेदारी करनी चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन का मैच अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून व नैनीताल टीम के बीच हुआ। इसमें देहरादून की टीम ने नैनीताल को 41-27 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले मैच में उत्तरकाशी की टीम न होने से नैनीताल की टीम को वॉक ओवर दिया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला मैच हरिद्वार व देहरादून के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार ने देहरादून की टीम को 37-20 से पराजित किया। दूसरे मैच में अल्मोड़ा की टीम न होने से टिहरी को वॉक ओवर दे दिया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दूसरा मैच रुद्रप्रयाग व टिहरी के बीच खेला गया। इसमें रुद्रप्रयाग की टीम ने टिहरी की टीम को 28-27 पराजित किया। इस अवसर पर दिनेशचंद्र गौड़ मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी, ओमप्रकाश वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर, संदीप मोहन प्रधानाचार्य, रोशन रतूड़ी नगर पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती, राजेंद्र विक्रम पंवार नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर, श्याम सिंह सरियाल, राजू भारती, चंद्रदेव नौटियाल, आलोक चौधरी, सूर्यपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह रावत, राजपाल नेगी, नवीन सैनी, दिनेश बिष्ट, धिरेंद्र असवाल, अरविंद ध्यानी, प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।