{"_id":"5bf857debdec2241742bcee3","slug":"15430021254-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद कीर्तन से रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद कीर्तन से रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार तीर्थनगरी के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लंगर का भी स्वाद चखा।
सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 549 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को दून मार्ग स्थित गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में सुबह के वक्त अखंड पाठ किया गया और भोग लगाया गया। इसके बाद गुरुनानक निवास रेलवे रोड पर शबद कीर्तन एवं कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल किया गया। कीर्तन में रागी गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, कथावाचक अनंत पाल सिंह ने संगत को गुरमुखी विचार सुनाए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब व गुरु दरबार पर मत्था टेका। इस मौके पर नव निर्वाचित पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, प्रेम सिंह, सरदार हाकम सिंह, हरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।