{"_id":"5bf82dd3bdec2241454bb602","slug":"15429913628-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट में रखा जाएगा एनआईटी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट में रखा जाएगा एनआईटी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दोहराया है कि एनआईटी उत्तराखंड का कैंपस शिफ्ट नहीं हो रहा है। स्थायी कैंपस के मसले पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है।
शुक्रवार को देहरादून लौटते समय प्रशासन ने वादे के अनुसार हेलीपैड पर प्रगतिशील जनमंच के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मुख्यमंत्री से कराई। सीएम ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर से बाहर नहीं जा रहा है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत से वार्ता की। मंत्री रावत ने कहा कि 26 या 27 नवंबर को कैबिनेट में जलेथा की जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार की अध्यक्षता में एनआईटी भूमि मुद्दे पर कमेटी गठित कर ली गई है। वार्ता में प्रजमं के संयोजक जेपी पुरी, सुरजीत बिष्ट, डा. नवीन नौटियाल, मुकेश अग्रवाल, देव सिंह, झाबर सिंह शामिल थे।