{"_id":"5bf82cd5bdec2241ab338832","slug":"154299110819-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग का अधिवेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग का अधिवेशन शुरू
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग की ओर से दो दिवसीय अष्टम द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर कर्मियों ने मंत्री से अन्य विभागीय कर्मियों की भांति ट्रांसपोर्ट सुविधा, वाहन भत्ता, पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग की, जिस पर मंत्री ने कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के संबंध में शासनस्तर पर वार्ता की जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद कंडारी, विधायक मुकेश कोली, एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक टीएस पुंडीर, अध्यक्ष जयप्रकाश सकलानी, महामंत्री शिवकुमार शुक्ला, एमएल उनियाल, दिवाकर, राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।