{"_id":"5bf82aeabdec2241a004a6f9","slug":"15429906177-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र हुआ नंदामय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र हुआ नंदामय
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पौराणिक लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद हो गए। अब बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लाटू देवता मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
शुक्रवार को पौराणिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर लाटू देवता के मंदिर में प्रवेश कर दीपक जलाया। इसके बाद विधि विधान के साथ नंदा देवी के धर्म भाई लाटू देवता के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं के नंदा देवी और लाटू देवता के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र नंदामय हो गया। मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने बताया कि अब बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लाटू देवता के कपाट खोले जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के संयोजक कृष्णा विष्ट, ग्राम प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, हीरा बुग्याली, सुरेंद्र बिष्ट, अवतार सिंह, देवेंद्र सिंह, हुकम सिंह, पान सिंह, गब्बर सिंह, महिपत सिंह, नंदी देवी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।