{"_id":"5bf6fd94bdec22414a2aef3a","slug":"154291347612-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानक जी का संपूर्ण जीवन असहायों की सेवा में रहा समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानक जी का संपूर्ण जीवन असहायों की सेवा में रहा समर्पित
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नि:शुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव को नमन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को गुरु पर्व का महत्व बताया गया।
मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में बृहस्पतिवार को स्कूल के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि गुरुनानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु थे। उन्हीं के जन्मदिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव ने विश्व में शांति एकता एवं प्रेम की स्थापना के लिए सिख धर्म की स्थापना की। इसके अलावा गुरु नानक देव ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया। गुरुनानक देव ने अपना संपूर्ण जीवन असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा दिया। इस मौके पर स्कूल संरक्षक कमल सिंह राणा, उत्तम असवाल, मीनाक्षी राणा, प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, दीपिका पंत, मंजू देवी आदि उपस्थित रहीं।