फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गरीबों को मिलेगा घर, रोहिंग्या होंगे निगम से बाहर

गरीबों को मिलेगा घर, रोहिंग्या होंगे निगम से बाहर

Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को मिलेगा घर, रोहिंग्या होंगे निगम से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर निगम ऋषिकेश की पहली मेयर अनिता ममगाई ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। बेहद सरल स्वभाव वाली अनिता ने बतौर मेयर प्राथमिकताओं पर बड़ी बेबाकी से अपना पक्ष रखा। मेयर के निजी निवास पर हुई इस गुफ्तगू के दौरान बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा। इस बीच उन्होंने हर सवाल का बड़े सधे लहजे में जवाब दिया।
सवाल- पहली मेयर बनने का सौभाग्य आपको प्राप्त हुआ। नगर का प्रथम नागरिक बनने का अहसास कैसा है।
जवाब- मैंने कई वर्षों से जनहित में कार्य किया है। जनता ने मुझे नगर निगम का पहला मेयर बनाकर अपना आशीर्वाद दिया है। अब मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके हित और सामाजिक मुद्दों के लिए संघर्षशील रहकर उनकी सेवा करूं।
विज्ञापन

सवाल- ऋषिकेेश में कई लोग बेघर हैं, कई खुले आसमान में, तो कई झुग्गी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। उनके लिए आपकी क्या रूपरेखा है।
जवाब- प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2022 तक सभी के पास अपना आशियाना होगा। मेरा भी यही प्रयास रहेगा कि इस महत्वाकांक्षी योजना की साझीदार बनूं। ऋषिकेश में हर गरीब का अपना आशियाना हो। कोई भी झुग्गियों या खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो। तीर्थनगरी में यदि यहां कोई बाहरी जैसे रोहिंग्या होगा, तो उन्हें चिह्नित कर बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- ऋषिकेश के गंगा घाटों में गंगा की जलधारा को लाने तथा हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए क्या योजना है।
जवाब- मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं हरिद्वार की तर्ज पर ऋषिकेश में चेकडैम बनाऊं। चूंकि यह कार्य करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इस दिशा में कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही शुरू किया जाएगा।
सवाल- तीर्थनगरी में व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या ट्रांसपोर्टेशन की रहती है। जगह-जगह सड़कों पर खड़े मालवाहक गाड़ियां नगर को बोझिल कर रहे हैं। इसका क्या समाधान है।
जवाब- नगर में एक विस्तृत ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाएगा। इससे बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों को ठौर देने में आसानी होगी। शहर की सड़कें भी जाम से मुक्त हो सकेंगी।
सवाल- नगर क्षेत्र में अवैध खोखे लगे हुए हैं। इससे यहां जाम की समस्या भी अक्सर देखने को मिलती है। इस पर आपका क्या नजरिया है।
जवाब- मेेरी प्राथमिकता रोजगार देने की रहेगी, न कि रोजगार छीनने की। इस दिशा में कोई बीच का रास्ता अपनाया जाएगा। मकसद यही रहेगा कि खोखा संचालकों का रोजगार बना रहे और यातायात भी सुचारु हो सके।

सवाल- चुनाव के दौरान आप और पार्टी की ओर से कई बार कहा गया कि पूर्व पालिका प्रबंधन ने जनता के पैसे का बड़ा दुरुपयोग किया। अब क्या नजरिया है।
जवाब- जनहित के कार्यों के लिए सरकार से मिली धनराशि का यदि वास्तव में दुरुपयोग हुआ है, तो उसकी जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed