{"_id":"5bf6e04cbdec22418e1ad39f","slug":"154290598020-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण बना विवि के लिए गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण बना विवि के लिए गले की फांस
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण गले की फांस बन गया है। विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व विवि की वेबसाइट पर वरिष्ठता सूची जारी की थी। अब विवि प्रशासन ही इसे वरिष्ठता सूची मानने से इनकार कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह सूची केवल शिक्षकों की नियुक्ति, अर्हता व पदोन्नति तिथि संबंध में है। इस सूची के जारी होने के 15 दिन बाद वरिष्ठता निर्धारित कर दी जाएगी।
गढ़वाल विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता का मामला सुलझ नहीं रहा है। वरिष्ठता को लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है। विवि प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी की थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जारी की थी, जिसे विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया था। इस सूची के विवि की वेबसाइट पर अपलोड होते ही विवाद शुरू हो गया था। सूची में शिक्षकों के नामों के समक्ष उनकी नियुक्ति तिथि, अर्हता तिथि व पदोन्नति तिथि अंकित की गई थी। सूची से वरिष्ठता स्पष्ट नहीं हो रही है। विवाद को देखते हुए विवि प्रशासन अब स्वयं इसे वरिष्ठता सूची मानने से इनकार कर रहा है। कुलसचिव डा. एके झा का कहना है कि यह वरिष्ठता सूची नहीं है, यह सूची शिक्षकों की नियुक्ति, अर्हता व पदोन्नति की तिथि के संबंध में है। 15 दिन बाद वरिष्ठता सूची जारी होगी।