{"_id":"5bf6e009bdec2241903d7bb5","slug":"154290591217220-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में भाजपा समर्थित लक्ष्मी पंत 220 मतों से चुनाव जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी में भाजपा समर्थित लक्ष्मी पंत 220 मतों से चुनाव जीते
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर पंचायत पोखरी के एक वार्ड में बृहस्पतिवार को हुए पुनर्मतदान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी पंत को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश भट्ट को 176 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 785 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने 609 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह 449 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। निर्वाचित प्रत्याशी लक्ष्मी पंत चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि 20 नवंबर को निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान नगर पंचायत पोखरी के वार्ड सात देवर में 400 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर न होने के कारण मतपत्र रद्द कर दिए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग की संस्तुति पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा देवर वार्ड में बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों में विष्णु प्रसाद ने 272, श्रवण सती 177 और जीत सिंह ने 35 मत हासिल किए।