{"_id":"5bf5933abdec2269c236695b","slug":"15428207141-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भोलेनाथ ने बुलाया श्रीनगर की धरती पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भोलेनाथ ने बुलाया श्रीनगर की धरती पर
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं को नमन कर, कहा कि यहां कि महिलाएं कर्मठता की मिसाल और पहाड़ की रीढ़ है। बाबा भोलेनाथ का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से ही उन्हें यहां आने का बुलावा मिला।
बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। जबकि प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। राज्यपाल ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों, एनसीसी और स्काउट टीमों की परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में उत्तराखंड जैसा राज्य कोई नहीं है। यहां की महिलाएं कर्मठ हैं, जोकि उत्तराखंड की रीढ़ हैं। वह कुछ न कुछ स्वरोजगार कर रही हैं। कहा कि वह चाहती हैं कि यहां के महिलाओं के उत्पाद भारत के कोने-कोने में जाएं। राज्यपाल ने कार्यक्रम में देरी से आने पर बच्चों से माफी मांगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह भी कमलेश्वर महादेव से आशीर्वाद चाहती हैं कि वह पूरे उत्तराखंड का ध्यान रख सकूं। राज्य मंत्री धन सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से गौचर से श्रीनगर तक सड़क मार्ग से आने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने तत्काल मान लिया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मेले को भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। बृहस्पतिवार शाम को विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मेले में पहुंचेंगे। आखिर में राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने मेला समिति की ओर से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं उनके पति प्रदीप मौर्य को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रभारी डीएम दीप्ति सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राकेश भट्ट ने किया।
राज्यपाल ने महिलाओं के साथ खिंचवाई फोटो
श्रीनगर। राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं ने मांगल गीत से उनका स्वागत किया। इससे प्रसन्न राज्यपाल ने कार्यक्रम के बाद स्टेज पर बुलाकर उनके साथ फोटो खिंचवाईं।
विज्ञापन
कमलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा
श्रीनगर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सपरिवार कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की मनौती मांगी।
मेले में आज
- विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एनआईटी मैदान में।
- शिशु प्रदर्शनी जीआईएंडटीआई मैदान में।
- फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
- गढ़वाली स्टार नाइट।
>>>>>>>>>
सन्दीप