{"_id":"5bf5932dbdec2269796aaa2a","slug":"15428207014-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में भाजपा और कांग्रेस में मची उठापटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में भाजपा और कांग्रेस में मची उठापटक
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगरपालिका चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को मिली करारी हार से प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में मायूसी है। पराजय के बाद दोनों संगठनों में उठापटक मची हुई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नंदन टोडरिया ने हार की जिम्मेदारी लेते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश प्रयागवाल ने अपनी हार के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, भाजपा में अंदरूनी तौर पर खटर-पटर चल रही है। जो शीघ्र पार्टी के पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर सामने आ सकती है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों सहित 3 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। चुनाव में भाजपा को चौथा और कांग्रेस को पांचवां स्थान मिला। जोकि दोनों पार्टियों के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रयागवाल ने इस हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजकर उक्त भीतरघात करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने हार के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों का नाम लिखते हुए कहा कि उक्त लोगों ने एक निर्दलीय प्रत्याशी के लिए काम किया। उनके पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। उनका कहना है कि वह इस मसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी भेंट करेंगे। वहीं, कांग्रेस नगर अध्यक्ष टोडरिया ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में दो पदाधिकारियों पर खुलेआम निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में उतरने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी अंदरूनी तौर पर खलबली मची हुई है।