{"_id":"5bf041dabdec22695176b605","slug":"154247220413-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राड़ीबगड़ कैंटीन से सीधे मिलेंगी पूर्व सैनिकों को सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राड़ीबगड़ कैंटीन से सीधे मिलेंगी पूर्व सैनिकों को सुविधाएं
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। राड़ीबगड़ स्थित सेना की कैंटीन से सामान लेने के लिए अब पूर्व सैनिकों को रुद्रप्रयाग और कौसानी से एनओसी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कैंटीन से जुड़े पूर्व सैनिक सीधे कैंटीन कार्ड से ही सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
पूर्व सैनिक पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन कल्याण समिति के अध्यक्ष देवराम मेहरा ने बताया कि पूर्व में पिंडर घाटी के देवाल, थराली और नारायणबड़ तीनों ब्लाकों के पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा रुद्रप्रयाग और कौसानी की कैंटीन से मिलती थी। कुछ समय बाद थराली में राड़ीबगड़ स्थित आर्मी की कैंटीन खोली गई। यहां से सुविधाएं लेने के लिए तीनों ब्लाकों के पूर्व सैनिकों को रुद्रप्रयाग और कौसानी की कैंटीन से एनओसी लानी पड़ती थी। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि समिति ने इस संबंध में नौ माउंटेन ब्रिगेड जोशीमठ को अपनी समस्या बताई और इसका निस्तारण कर दिया गया। अब यहां के पूर्व सैनिक सीधे कैंटीन कार्ड से ही रानीबगड़ की कैंटीन से सुविधाएं ले सकते हैं।