फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेलों में 870 अंक हासिल कर भाभा सदन बना सिरमौर

खेलों में 870 अंक हासिल कर भाभा सदन बना सिरमौर

Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खेलों में 870 अंक हासिल कर भाभा सदन बना सिरमौर

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाभा सदन 870 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहा। रामानुजम सदन ने 770 अंक प्राप्त कर द्वितीय, आर्यभट्ट 745 अंक के साथ तृतीय और रमन सदन 685 अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित पुरस्कार समारोह में उपखंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में प्रतियोगिता में 90 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड, 102 ने सिल्वर और 105 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक जीतने पर पुरस्कृत किया गया। शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 26 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीबी डोभाल, केशव चंद्र लखेड़ा, बीएन कुनियाल, सुमन कुमार, दिनेश बहुगुणा, संदीप पुंडीर, आशीष राणा, दीपक रावत, गंभीर सिंह, रितु मैठानी, सीमा बर्तवाल और पूजा डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed