फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परापर्श के बाद ही करें एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल

परापर्श के बाद ही करें एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल

Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
परापर्श के बाद ही करें एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वर्तमान में एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। लोग हर छोटी समस्या चाहे वह सिर दर्द ही क्यों न हो, एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जोकि शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। कई बार तो लोग मेडिकल स्टोर पर भी एंटीबायोटिक दवाओं को मांग लेते हैं। इस पर दवा विक्रेता भी कोई सी भी दवा पकड़ा देता है। इसके प्रति लोगों में जागरुकता की आवश्यकता है। यह बात एम्स के नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश शर्मा ने कही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में वर्ल्ड एंटीबायोटिक जागरुकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को सामूहिक चर्चा हुई। एम्स के लेक्चर थियेटर में आयोजित सामूहिक चर्चा में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि आपात स्थिति को छोड़कर एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श के करना ही नहीं चाहिए। माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट के सही ट्रीटमेंट व हैंड हाइजीन के प्रति जागरूक रहकर इंफेक्शन से बच सकते हैं। ऐसा करने से एंटीबायोटिक का इस्तेमाल कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सक के परामर्श के बाद ही एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ. पुनीत धमीजा ने बताया कि एक जैसे लक्षण वाली बीमारियों के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लिहाजा किसी भी रोगी को अपने द्वारा इस्तेमाल किए गए एंटीबायोटिक को अन्य रोगी को नहीं देना चाहिए। डॉ. प्रसन्न के पांडा ने बताया कि रोगी को ओपीडी में चिकित्सक को अपनी बीमारी की संपूर्ण जानकारी देनी चाहिए, कई रोगियों के ऐसा न करने पर उसे तत्काल सही उपचार नहीं मिल पाता। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि समाज में दवाओं को लेकर लोगों के दृष्टिकोण पर बातचीत व जागरूकता मुहिम चलाने की जरूरत बताई। इस दौरान प्रो. सोमप्रकाश वासू ने सर्जरी में एंटीबायोटिक की भूमिका पर चर्चा की। मनीष शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रुचिका रानी, वसंता कल्याणी, डॉ. जनक जोशी, राखी मिश्रा, जैसी, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीबायोटिक विषय पर हुई क्विज प्रतियोगिता
एंटीबायोटिक विषय पर नर्सिंग विद्यार्थियों व नर्सिंग अफसरों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। नर्सिंग विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में प्रिया व अमनदीप ने प्रथम, शीनू व नेहा धनिक ने द्वितीय और आकाशदीप बत्रा व निशा तृतीय स्थान पर रहे। नर्सिंग आफिसर्स में स्वाती व लक्ष्मीकांत प्रथम व बला मुर्गन व राजकुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed