फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया तेज

प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया तेज

Tue, 13 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया तेज

विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनावों के तहत प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र लाल ने नगर के सुभाषनगर, खंसर कालोनी, पाडुली, पपलियांणा, कोठियालगांव और कोठियालसैंण में जनसंपर्क किया। इस दौरान सुरेंद्र लाल ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर समर्थन की अपील की। पीपलकोटी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विहारी लाल ने अगथला, किसानकूड़ा, भोटिया बस्ती आदि मोहल्लों में जनसंपर्क किया। दूसरी ओर भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पुष्पा पासवान ने गोपेश्वर मुख्य बाजार में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की।

प्रत्याशियों ने किया नगर भ्रमण
कर्णप्रयाग/गौचर। निकाय चुनावों को लेकर कर्णप्रयाग और गौचर में अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कर्णप्रयाग में कांग्रेस की मनोरमा देवली ने रिठोली, बधाणी और पाडली आदि वार्डों का भ्रमण किया। वहीं भाजपा की दमयंती रतूड़ी ने समर्थकों के साथ नगर और निर्दलीय प्रत्याशी रजनी चौहान और अनिता नेगी ने डोर टू डोर प्रचार किया। गौचर में अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी इंदू पंवार, भाजपा की अंजू बिष्ट, निर्दलीय मीना लिंगवाल तथा बसपा प्रत्याशी मंजू शाह ने अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग वार्डों में जाकर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन


डोर टू डोर मांगा समर्थन
जोशीमठ। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह पंवार ने सिंहधार, मारवाड़ी और अपर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष डिमरी ने मुुख्य बाजार, सिंहधार, नरसिंह मंदिर, ओली सहित अन्य मोहल्लों में जनसंपर्क कर नगर के विकास के लिए लोगों से समर्थन मांगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पंवार ने सुनील और रविग्राम में जनसंपर्क कर प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed