फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जरूरतमंदों का पेट भरेंगी वारियर्स गर्ल्स

जरूरतमंदों का पेट भरेंगी वारियर्स गर्ल्स

Fri, 09 Nov 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों का पेट भरेंगी वारियर्स गर्ल्स
- पार्टियों और रेस्टोरेंट से बचे खाने को इकट्ठा कर पहुंचाएंगी जरूरतमंदों तक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। वारियर्स गर्ल्स फाउंडेशन ने पहल करते हुए ‘हंगर फ्री इंडिया’ अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्य शादी, पार्टियों और रेस्टोरेंट से बचने वाले खाने को इकट्ठा कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बृहस्पतिवार को फाउंडेशन के सदस्यों ने अभियान की शुरुआत बाड़वाला यमुना नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को टिफिन बांट कर की।

संस्था की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने बताया कि किसी भी शादी, पार्टियों और रेस्टोरेंट में रोजाना बड़े पैमाने पर भोजन बचता है। जिसे अंत में डस्टबिन में डाल दिया जाता है। लेकिन यदि इसी भोजन का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो कई लोगों का पेट भरा जा सकता है। ऐसे में अब फाउंडेशन के सदस्यों ने ‘हंगर फ्री इंडिया’ अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों तक इस भोजन को पहुंचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने ने बताया कि कोई भी गरीबों और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए 9012212081 और 8410529199 नंबर पर संपर्क कर सकता है। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, नरेश सैनी, राजपाल, मोहसिन, अनिता सैनी, ऋतु सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed