{"_id":"5be076d9bdec2269796a9d78","slug":"154143710212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ भगवान को दिया ईशा की शादी का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ भगवान को दिया ईशा की शादी का न्यौता
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने सोमवार को दोनों धामों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों धामों की भोग पूजाओं के लिए एक करोड़ की धनराशि देने के साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को एक इनोवा वाहन भी भेंट किया।
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी आगामी 12 दिसंबर को होनी तय है। वे बेटी की शादी का निमंत्रण देने सबसे पहले सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ सभा मंडप में पूरे परिवार की ओर से भगवान बदरीनाथ को शादी का निमंत्रण दिया। साथ ही परिवार की कुशलता के लिए बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों को भी उन्होंने शादी में शामिल होने का न्योता दिया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की भोग पूजाओं को लिए पचास-पचास लाख रुपये दिए हैं, साथ ही भगवान जी को बेटी ईशा की शादी का न्योता भी दिया। रुद्रप्रयाग। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार को अपनी बेटी की शादी में आने का निमंत्रण देते हुए कार्ड भेंट किया। उन्होंने बाबा की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक भी किया। करीब पौन घंटा धाम में रहने के बाद अंबानी लौट गए।