{"_id":"5be076d6bdec226970457bbd","slug":"1541437098490-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में धनतेरस पर जमकर हुई खरीददारी, 90 कारें बिकीं, महिलाओं ने खरीदे सोने के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में धनतेरस पर जमकर हुई खरीददारी, 90 कारें बिकीं, महिलाओं ने खरीदे सोने के आभूषण
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। धनतेरस पर सोमवार को दिनभर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी, चमोली व पीपलकोटी बाजारों में लोगों ने खूब सामान खरीदा। गोपेश्वर में लोगों में वाहन खरीदने की होड़ लगी रही। ज्वेलरी की दुकानों में सुबह से महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सोने के आभूषण खरीदे। गोपेश्वर में 90 कार, 20 बाइक और 16 स्कूटी बिकीं। बाजार में चाइनीज सामान भी खूब बिका। लोगों ने वाशिंग मशीन, फ्रीज और टीवी की खरीदारी की।
बाजारों में रही भीड़
कर्णप्रयाग। सोमवार को धनतेरस और दीपावली के त्योहार के लिए लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की। सुबह से ही कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल के बाजारों में धनतेरस पर खूब भीड़ रही। कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार सहित उमा देवी तिराहे पर सड़कों के किनारे लगी आतिशबाजी की दुकानों से यहां पर वाहनों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आधा घंटे में ही खाली हो गए एटीएम
कर्णप्रयाग। एटीएम सेंटरों से धनराशि निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन धनतेरस पर एटीएम से पैसे नहीं निकले। हालांकि एक बार बैंक कर्मियों ने पेट्रोल पंप के एटीएम सेंटर में पैसा डाला, लेकिन महज आधा घंटे में ही एटीएम खाली हो गए।
विज्ञापन
सोमवार को धनतेरस के चलते बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान एटीएम सेंटरों से पैसे निकालने वालों की भीड़ अधिक रही। आतिशबाजी, फड़ और अन्य छोटी दुकानों में स्वाइप मशीन नहीं होने से लोगों को सामान लेने के लिए कैश की जरूरत थी, लेकिन पेट्रोल पंप पर संचालित तीन एटीएम में लोगों को कैश नहीं मिला। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि संबंधित बैंकों को त्योहारी सीजन के लिए एटीएम सेंटरों में पैसे की व्यवस्था करनी चाहिए थी, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सकती थी।
फोटो
व्यापारियों पर जमकर हुई धन वर्षा
नई टिहरी। धनतेरस पर व्यापारियों पर धन की वर्षा जमकर हुई। नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, लंबगांव, घनसाली, चमियाला, नरेंद्रनगर, थत्यूड़ और नैनबाग के बाजारों में धनतेरस पर खूब चहल-पहल रही। नए-नए डिजायन के बर्तनों की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बर्तनों की दुकानों में सजावट शुरू हो गई थी। भीड़ को देखते हुए व्यापारी भी खासे उत्साहित दिखे। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते बौराड़ी ओपन मार्केट, चंबा और लंबगांव में दिनभर जाम की समस्या बनी रही। गत वर्ष की अपेक्षाकृत इस बार बर्तनों के दाम में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बावजूद लोगों ने बर्तनों की खरीदारी करने में कोई कमी नहीं दिखी।
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी
फोटो
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में धनतेरस के पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी प्रशासन की ओर से किए गए। मुख्यालय में धारा रोड, अपर बाजार, लोअर बाजार, माल रोड, बस अड्डा सहित अन्य मार्गों पर बाजार सजे रहे। बाजार में आभूषणों, बर्तन, दीवाली की सामग्री से सजी दुकानों में भारी भीड़ रही। खरीदारी के साथ लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी दे रहे थे।
--------------------------------
मनोहर
धनतेरस पर बाजारों में उमड़े खरीदार
रुद्रप्रयाग। धनतेरस व दीवाली के त्योहार के लिए रुद्रप्रयाग सहित जनपद के बाजारों में खूब रौनक है। सोमवार को दुकानों में खरीददारी के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। धनतेरस पर बाजार में सुबह से लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान खरीददारों ने पंच वर्तन से लेकर वासिंग मशीन, एलईडी, फ्रिज सहित अन्य कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदे। उधर केदारघाटी के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित जखोली व मयाली बाजारों में भी धनतेरस पर खूब चहल पहला रही।
>>>>>>>>>>>>>
विनय
जारी -
धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीददारी
श्रीनगर। धनतेरस पर स्थानीय बाजार की दुकानों में दिन भर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर स्थानीय लोगों सहित दूर दराज गांवों से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीददारी की। जबकि पुलिस की ओर से मुख्य बाजार सहित सब्जी मंडी, गणेश बाजार, काला रोड़ वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने से शांति व्यवस्था बनी रही।