{"_id":"5be076ccbdec2269bf7d7b31","slug":"154143708818-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने किया चीन सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का हवाई सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने किया चीन सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का हवाई सर्वेक्षण
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन) के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने सोमवार को चीन सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन जोशीमठ-माणा और माणा-माणापास सड़क का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गति पर संतोष जताते हुए बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
इन दिनों कड़ाके की ठंड के बावजूद चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले नीती और माणा घाटी में सड़कों का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। नीती घाटी में गिर्थी से सुमना (7 किमी) तक चट्टान काटकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। माणा घाटी में भी सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर है। सोमवार को सुबह सवा नौ बजे बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह और मुख्य अभियंता एएस राठौर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे। यहां से बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर भी उनके साथ हवाई सर्वेक्षण के लिए सीमा क्षेत्र की ओर से गए। करीब चालीस मिनट हवाई सर्वेक्षण के बाद महानिदेशक ने जोशीमठ में सड़कों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेजर प्रशांत चंद्र सरकार और अमित चतुर्वेदी भी मौजूद थे।