फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ काउंसलिंग करें अधिकारी

भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ काउंसलिंग करें अधिकारी

Mon, 05 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ काउंसलिंग करें अधिकारी
गोपेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बच्चों में भिक्षावृत्ति, नशा और बाल श्रम रोकने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भीख मांगने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि अभिभावकों की काउंसिलिंग के जरिए बच्चों को भीख मांगने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

वीसी में अपर मुख्य सचिव ने ड्रग/धूम्रपान करने वाले बच्चों को भी नशामुक्ति के लिए जागरूक करने, बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग को जिला टास्क फोर्स के माध्यम उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए चाइल्ड लाइन 1098 व पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों का आपसी समन्वय करने पर जोर दिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लिए बाल विकास विभाग को उचित कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, नरेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed