{"_id":"5be074ebbdec22693b023fcb","slug":"154143660820-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में पिंडर का दबदबा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में पिंडर का दबदबा बरकरार
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। चमोली जिला पंचायत में पिंडर का दबदबा कायम रहा। सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनावों में पिंडर के देवाल ब्लाक की हाटकल्याड़ी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रही रमवती देवी ने जीत दर्ज की है। इससे पहले पिंडर घाटी से मुन्नी देवी सहित दो अन्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सेवाएं दी हैं।
सोमवार को हुए जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित रमवती देवी ने भाजपा की प्रत्याशी भागीरथी कुंजवाल को दो मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही रमवती देवी पिंडर घाटी से पांचवीं निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वर्ष 1989 से 1996 तक रामचंद्र उनियाल पिंडर घाटी से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, वहीं वर्ष 1996 से वर्ष 2002 तक पिंडर घाटी के ही आनंद सिंह रावत इस पद पर रहे। वर्ष 2007 से 2008 तक पिंडर घाटी के हयात सिंह चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे, जिसके बाद मुन्नी देवी शाह ने वर्ष 2014 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में सफलता हासिल की। मुन्नी देवी शाह के विधायक बनने के बाद हुए चुनावों में अब अध्यक्ष पर पिंडर घाटी का दबदबा बरकरार रखते हुए रमवती देवी अध्यक्ष बनीं। पिंडर क्षेत्र से इतर पुरुषोत्तम बगवाड़ी वर्ष 1974 में, राजेंद्र भंडारी वर्ष 2003 में, विजया रावत वर्ष 2008 में और रजनी भंडारी वर्ष 2012 में अध्यक्ष बने थे।
रमवती देवी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी
देवाल/कर्णप्रयाग। हाटकल्याड़ी वार्ड की जिला पंचायत सदस्य रमवती देवी के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। रमवती देवी जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रही हैं। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लखन रावत, ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, कर्णप्रयाग के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, पीसीसी सदस्य सुरेश डिमरी आदि ने रमवती देवी की जीत पर खुशी जताई है।