फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल योजनाओं को बजट का इंतजार

पेयजल योजनाओं को बजट का इंतजार

Wed, 31 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं को बजट का इंतजार

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली करीब आधा दर्जन योजनाएं विगत पांच माह से क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों को आए दिन पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग से कई बार योजनाओं की मरम्मत की मांग की गई।

ग्राम पंचायत सुमाड़ी, रेवड़ी, मेहल चौरी, श्रीकोट, ओडला, जामला खाल आदि गांवों की पेयजल योजनाएं विगत चार-पांच माह से क्षतिग्रस्त है। विभाग व ग्रामीणों की ओर से योजनाओं पर पेयजल आपूर्ति के लिए जो वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, वह भी जल स्रोतों में कमी आने से नाकाम होने लगी है। ग्रामीण विक्रम सिंह, शूरवीर सिंह, पार्थ सारथी काला, मनोज काला, विमल चंद्र व दिनेश काला आदि ने बताया कि उनके गांव की योजना का स्रोत बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब स्रोत पर पानी कम होने से योजना से भी कम आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत ने बताया कि रेवड़ी व मेहलचौरी योजना की मरम्मत व श्रीकोट नागराजा सैंण योजना के विस्तार के लिए छह लाख का इस्टीमेट जिला योजना में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बरसात में क्षतिग्रस्त पंपिंग पेयजल योजना श्रीकोट, सुमाड़ी, ओडला व जामलाखाल योजनाओं की मरम्मत के लिए आपदा मद से नौ लाख 16 हजार की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed