{"_id":"5bd9dd8abdec2269724a7c5a","slug":"15410046423-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति में ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति में ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दीपावली पर हर गांव रोशन रहे इसके लिए ऊर्जा निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ है। यहां ऊर्जा निगम पॉवर हाउस में बिजली की मरम्मत में जुटा है साथ ही कई मशीनों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। दूसरी ओर इस कार्य से नगर सहित ब्लाक के 70 से अधिक ग्राम पंचायतों में दो दिनों से बिजली नहीं है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली दिनभर गुल रहती है जबकि शाम को सुचारु रहती है।
कर्णप्रयाग में संचालित पॉवर हाउस से ब्लाक के 70 ग्राम पंचायतों के अलावा नगर पालिका क्षेत्र में बिजली की सप्लाई की जाती है। दीपावली पर बढ़ती खपत सहित आए दिन आ रही ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए निगम दो दिनों से पॉवर हाउस की मरम्मत में जुटा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि पॉवर हाउस में सात पैनलों को बदला जा रहा है। एसडीओ पीएस नेगी ने बताया कि आए दिन आ रही ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए पॉवर हाउस में बिजली की मरम्मत का काम किया जा रहा है, जिससे दीपावली के के दिन बिजली आपूर्ति सुचारु रहे। इस काम से अन्य गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है जिसे जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।