फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

Mon, 29 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
गोपेश्वर। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चमोली जिले में चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें हैं। यहां नगर पंचायत थराली और गैरसैंण में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के ही प्रत्याशी मैदान में होने से सीधा मुकाबला होना तय है। नंदप्रयाग में भी यही स्थिति है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला देवी की ओर से नाम वापस लेने के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच टक्कर होगी। नगर पालिका जोशीमठ में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। यहां भाजपा और कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस के दो बागी प्रत्याशी रमेश सती और सुभाष डिमरी भी मैदान में डटे हुए हैं। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed