{"_id":"5bd734debdec22077547a023","slug":"154083039217-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में तीन सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में तीन सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल। स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत पहाड़ के विभिन्न निकायों से आठ सभासदों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। सोमवार को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा इन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए।
गोपेश्वर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि चमोली जिले में नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली में चमोली क्षेत्रपाल वार्ड 11 से एकमात्र मीना देवी का नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नगर पंचायत पोखरी में वार्ड पांच विशालखाल में सोहन लाल और नगर पंचायत गैरसैंण में वार्ड दो गैड़ से बीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
नई टिहरी। नई टिहरी नगर पालिका के वार्ड दो से भाजपा की प्रत्याशी निर्मला बिजल्वाण, नरेंद्रनगर वार्ड पंाच से भाजपा की आशा टम्टा और घनसाली नगर पंचायत में वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति पैन्यूली निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। उक्त तीनों वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ने ही सभासद पद के लिए नामांकन करवाया था।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में वार्ड नंबर 5 से भाजपा की सुनीता सेमवाल द्वारा ही नामांकन कराए जाने पर वह निर्विरोध चुनी र्गइं, जबकि वार्ड नंबर सात में भाजपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर इकलौती प्रत्याशी प्रियंका बडोनी भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सौरभ असवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सभासदों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए।