{"_id":"5bd734d8bdec22696a3adc26","slug":"154083038511-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को प्रचार अभियान में जुट जाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को प्रचार अभियान में जुट जाने का किया आह्वान
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस जिला कमेटी ने नगर निकाय चुनाव में जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पहले बैठक कर प्रचार की रणनीति तय की। सोमवार को चुनाव कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार शुरू करने का आह्वान किया। इस मौके पर युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, अरविंद नेगी, सुदर्शन शाह, तेजवीर कंडेरी, मनीष नेगी, ओम प्रकाश नेगी, मनमोहन चतुरा आदि मौजूद थे।
उक्रांद ने निर्दलीय को दिया समर्थन
पोखरी। उक्रांद ने नगर पंचायत पोखरी में निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण सती को अपना समर्थन दिया है। दल के कार्यकर्ता उनके प्रचार में भी जाएंगे। दल के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने बताया कि दल जल्द ही जिले के अन्य चार नगर पंचायत और पालिका में भी समर्थन की घोषणा करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान तेज करने का आह्वान किया है।