{"_id":"5bd73010bdec2232cd69ad41","slug":"1540829161811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नवंबर से दुपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी के लिए हैलमेट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नवंबर से दुपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी के लिए हैलमेट जरूरी
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दुपहिया वाहन पर पीछे की सवारी के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एसएसपी ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि 11 नवंबर से दुपहिया वाहनों पर पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को एसएसपी जगत राम जोशी ने दीपावली त्योहार के दौरान शांति व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था पर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 11 नवंबर के बाद शहर क्षेत्र में दुपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा न किए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि त्यौहार के दौरान कोई भी दुकान स्वामी सड़क पर सामान नहीं रखेगा। सड़कों पर सामान रखने वाले दुकान स्वामियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बैठक में मौजूद बिड़ला परिसर छात्र संघ पदाधिकारियों से अपील की कि वह छात्रों को नशे से दूर रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने इस संबंध में अभियान चलाने की बात भी कही। एसएसपी ने बताया कि दीपावली के बाद कोतवाली परिसर में दिव्यांगों केे लिए शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे।बैठक में एसडीएम मायादत्त जोशी, कोतवाल एनएस बिष्ट, एसएसआई प्रदीप नेगी, भूपेंद्र पुंडीर, गिरीश पैन्यूली, कुशलानाथ, विभोर बहुगुणा, शिवानी पांडे, नीरज रैम्स आदि ने भी सुझाव व्यक्त किए।