फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीसी स्व. दरवान सिंह की कल्पना उतर रही है धरातल पर: सीएम

वीसी स्व. दरवान सिंह की कल्पना उतर रही है धरातल पर: सीएम

Sun, 28 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
वीसी स्व. दरवान सिंह की कल्पना उतर रही है धरातल पर: सीएम
कर्णप्रयाग/गैरसैंण।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली के कफारतीर गांव के विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी की कल्पना आज धरातल पर उतरकर पूरी होने को है। 104 साल पहले वीसी नेगी ने फ्रांस में कर्णप्रयाग में स्कूल स्थापित करने की मांग की थी। आज यह स्कूल 100 साल का हो गया है। उनकी दूसरी मांग ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन थी, जिसका निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री रविवार को वीसी दरवान सिंह नेगी शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब सवा दो बजे वार मेमोरियल जीआईसी के आयोजन स्थल पर पहुंचे। समारोह में मुख्यमंत्री ने स्व. दरवान सिंह नेगी, विद्यालय के संस्थापक सदस्य स्व. घनश्याम डिमरी, योगेश्वर प्रसाद खंडूड़ी, नरेंद्र सिंह भंडारी, सुरेशानंद नौटियाल, देवराम नौटियाल, हरिकृष्ण जोशी, ईश्वरी दत्त नवानी, गोपालदत्त जोशी, राधाकृष्ण डिमरी, चतुर विहारी माथुर आदि को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गढ़वाल स्काउट के जवानों में बैंड की मधुर धुन प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण के मेहलचौंरी में तीन दिवसीय लोक संस्कृति एवं कृषि व्यापार मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों में होने वाला चीड़ अब रोजगार का साधन बनेगा, जिससे तारपीन, तारकोल, डीजल, लीसा आदि उत्पाद तैयार करने का प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। जड़ी बूटी की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। मेले में मुख्यमंत्री ने मैखोली गांव के शहीद स्व. रघुवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और मुन्नी देवी शाह, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, आशीष थपलियाल, हीरा सिंह फनियाल, कुसुमलता गैड़ी, एलपी सती, जयकृत बिष्ट, नवीन टाकुली, गजेंद्र नयाल, महिपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed