फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उप खनिजों की घटतौली से भड़के वाहन स्वामी

उप खनिजों की घटतौली से भड़के वाहन स्वामी

Sun, 28 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
उप खनिजों की घटतौली से भड़के वाहन स्वामी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में उप खनिज पूर्ण रूप से भरकर न दिया जाने से आक्रोशित वाहन स्वामियों ने शनिवार को वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन दिया। आक्रोशित वाहन स्वामियों ने समस्या के बाबत मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

शनिवार को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, डंपर, ट्रक स्वामी जाखन (माजरी) नदी किनारे खनन स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर उप खनिज की मात्रा कम दिए जाने की बात कही। वाहन स्वामियों ने गेट प्रभारी प्रेम सिंह पंवार के माध्यम से गढ़वाल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजा है। वाहन स्वामियों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं होता है तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। वहीं आज भरान नहीं होने से नदी में कार्य करने वाले मजदूर वापस लौट गए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी बड़कोट रेंज केशर सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र रावत, शैलेंद्र सिंह रमेश रांगड़, दिनेश पोखरियाल, गब्बर सिंह नेगी, प्रमोद कंडियाल, जोगिंदर, प्रदीप पुंडीर, खेमलाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed