फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीटीएस में केंद्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन

सीटीएस में केंद्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन

Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सीटीएस में केंद्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। सेंट्रल स्कूल फॉर तिब्बतियन (सीटीएस) हरबर्टपुर की ओर से केंद्रीय स्तर की विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 2 दिन तक चलेगी, जिसमें पश्चिम बंगाल व हिमाचल प्रदेश से दो-दो स्कूल और उत्तराखंड के दो स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएस रावत ज्वाइंट डायरेक्टर सीआईएसए ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में सीएसटी हरबर्टपुर की प्रधानाचार्य अनीता नरूला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को मजबूत बनाते हैं। प्रदर्शनी सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई, जिसमें साइंस, सोशल साइंस व मैथ्स विषय रखे गए हैं। प्रदर्शनी वर्किंग, नॉन वर्किंग, लिखित व चार्ट के माध्यम से करवाई जा रही है। न्यायिक मंडल में केसी अहूजा रिटायर्ड प्रिंसिपल, एके अवस्थी रिटायर प्रिंसिपल केवी, नवनीत बिजलवान प्रिंसिपल बीडीएम, डॉ. विपिन कालिया रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. ललिता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. एके सिंह एसोसिएट प्रोफेसर कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. पीसी जोशी, डॉ. आरपी सिंह और रिटायर्ड प्रिंसिपल सविता बहुगुणा शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का परिणाम शुक्रवार को दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शनी की संयोजिका रीटा बाली के अलावा विद्यालय के स्टाफ एपी सिंह, पीएल सिंह, उषा रानी, किरण लाल, मनमीत कौर, निधि रावत, तरुण जोशी, राजेंद्र, राजेश, यूएस बिष्ट, आरके गुप्ता, संजीव कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed