{"_id":"5bd1efd0bdec2269974133e6","slug":"154048503620-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्रों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्रों का रहा दबदबा
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यामंदिर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अधिकांश प्रतियोगिताओं में विद्या मंदिर के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आयोजित लंबीकूद बालक वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट का अनुराग नेगी प्रथम, जीआईसी स्वीत का अनूप रावत द्वितीय रोहित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर की दीपिका प्रथम, पूजा राणा द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट की अंकिता तृतीय रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर का सुरेश चौहान प्रथम, जीआईसी स्वीत का रोहित द्वितीय, अनूप तृतीय रहे। त्रिकूद बालक वर्ग में जीआईसी स्वीत का अनूप रावत प्रथम, जीआईसी श्रीनगर का गोपाल द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट का अनुराग तृतीय रहा। खो-खो बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट, कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में भी सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट प्रथम, वॉलीबाल में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम रहा। खो-खो बालक वर्ग में जीआईसी स्वीत प्रथम रहा। कृपाल सिंह पटवाल, जयकृत भंडारी, विनय किमोठी, दलवीर शाह, रामेश्वर रावत, राकेश वाजपेई आदि निर्णायक रहे।