{"_id":"5bd0a4c4bdec2269774f02fa","slug":"154040028822-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेला 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेला 2
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। मेहलचौंरी में पहली बार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 28 अक्तूबर से होने वाले इस तीन दिवसीय लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेले भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मेला समिति के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी और प्रेम संगेला ने बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया गया है। साथ ही विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल और डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा भी मेले में अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में 28 अक्तूबर को पाथावार कलामंच, 29 अक्तूबर को लोक गायिका हेमा नगी करासी और 30 अक्तूबर को खंसर घाटी के लोक गायक दीपक और साथियों की प्रस्तुतियां होंगी।