फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून और जौनसार बावर में धूमधाम से मना दशहरा

पछवादून और जौनसार बावर में धूमधाम से मना दशहरा

Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर में धूमधाम से मना दशहरा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा शुक्रवार को पूरे पछवादून और जौनसार बावर में धूमधाम के साथ मनाया गया। डाकपत्थर बैराज में आयोजित दशहरा मेले में करीब एक घंटे तक राम-रावण सेना के बीच युद्ध हुआ। जिसके बाद राम ने रावण का वध किया तो आसमान आतिशी नजारों से भर गया। गगनभेदी जयकारों के बीच रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा। आतिशबाजी देखने के लिए लोगों की निगाहें देर तक आसमान में टिकी रहीं। इससे पहले करीब पांच बजे से ही मैदान में रावण दहन का नजारा देखने के लिए लोग मैदान में पहुंचना शुरू हो गए। शाम छह बजे राम और रावण सेना के बीच युद्ध शुरू हुआ। जिसके बाद शाम करीब आठ बजे ग्राम प्रधान सुबोध गोयल ने पुतला दहन किया। इस मौके पर पंकज नैथानी, प्रदीप बंसल, गोपाल बिहारी, चंद्रपाल सक्सेना, मनीष चतुर्वेदी, सौरभ उनियाल, मनीष भट्ट, मुकेश भट्ट, गबर सिंह सुरियाल, विनोद उनियाल, आदि मौजूद रहे।

वहीं नवयुवक रामलीला समिति की ओर से नई यमुना कॉलोनी में चल रही रामलीला में करीब 52 फुट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां भी रावण दहन का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने रिमोट दबा पुतले का दहन किया। तेलपुरा-अटकफार्म में भी 50 फीट लंबे रावण का दहन किया गया। हरबर्टपुर स्थित पालिका ग्राउंड में रात करीब नौ बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व संक्षिप्त रमलीला का आयोजन किया गया। यहां रावण के साथ ही मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया गया। सरस्वती कला मंच की ओर से बाबूगढ़ में चल रही रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed