{"_id":"5bc8edafbdec22695e0fe7e5","slug":"153989467216139-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के नौ, पार्षद के 139 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के नौ, पार्षद के 139 नामांकन पत्र बिके
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन मेयर पद के नौ और पार्षद पद के 139 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर निगम ऋषिकेश में 40 वार्डों के नामांकन पत्रों की बिक्री तहसील में हो रही है। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए तहसील में एक मेयर और तीन कक्षों में पार्षद के लिए बनाए गए हैं, जिसमें सामान्य जाति के उम्मीदवार से 400 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला से 200 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।
नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। तहसील में आरओ राजेंद्र पाल ने बताया कि वार्ड नंबर एक से 14 तक में आज 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें से 20 महिला और 18 पुरुषों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं वार्ड नंबर 15 से 27 में रिटर्निंग अफसर (आरओ) विजय पाल कैंतुरा ने बताया कि 52 नामांकन पत्र में 30 पुरुष और 22 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा वार्ड नंबर 28 से 40 में आरओ जीडी जोशी ने बताया कि कुल 49 नामांकन पत्र बिक्री हुए जिसमें 41 पुरुष और आठ महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे।