{"_id":"5bc8b544bdec22697d28a5ed","slug":"153988022813-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मीलों दूरी तय करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मीलों दूरी तय करने को मजबूर
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के विभिन्न गांवों के संपर्क मार्ग आपस में नहीं जुड़ने से ग्रामीणों को आवागमन में दो से तीन गुना दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विधायक से मोटर मार्गों को आपस में जोड़ने की मांग की है।
विकास खंड कीर्तिनगर के सिल्काखाल-सोनी मोटर मार्ग को अगर मजाकोट पड़वाड़ा मोटर मार्ग से लिंक किया जाता है, तो क्षेत्र के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। प्रधान मंगल सिंह ने बताया कि दोनों मोटर मार्गों के मध्य मात्र दो से तीन किमी का फासला है। मार्ग लिंक न होने से ग्रामीणों को वाहन से एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने में करीब 30 से 40 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। यही समस्या डांग-धारी, खोंगचा-पांडव, रिंगोली मल्ली, कोठार-गोदी, बडोन-कपरोली-सुमाड़ी-जखेड़, सारकेणा-कांड़ी आदि मोटर मार्गों की भी है। प्रधान कोठार मकानी देवी, यशपाल पंवार, लक्ष्मण सिंह पंवार, गौर सिंह, भगत सिंह राणा, मेहरवान सिंह पंवार आदि ने विधायक से मोटर मार्गों को आपस में लिंक करने की मांग की है। लोनिवि के ईई बीएस नेगी का कहना है कि क्षेत्र के ऐराड़ी, सारकेण, कोठार-गोदी व डांग-धारी मोटर मार्गों को लिंक करने की योजना है, जिनका सर्वेक्षण कार्य भी हो चुका है। अगर अन्य क्षेत्रों के ग्रामीण भी मार्ग को लिंक करने का प्रस्ताव देते हैं, तो उनका सर्वे किया जाएगा।