{"_id":"5bc8b353bdec226934562ddd","slug":"153987973213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही पीपलकोटी की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही पीपलकोटी की रामलीला
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। प्रतिवर्ष पीपलकोटी में होने वाले रामलीला मंचन में इस बार श्रीराम परिवार के पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभा रही हैं। गत वर्षों तक यहां श्रीराम और लक्ष्मण का पत्र ही बालिकाएं निभाती थीं लेकिन इस वर्ष रामलीला कमेटी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर श्रीराम के साथ ही भरत और शत्रुघन के पात्र में भी महिलाओं को रखा है। राम की भूमिका में नैना भट्ट (14), लक्ष्मण मोनिका (13), सीता साक्षी शाह (13) भरत मोनिका नेगी (14) और शत्रुघन की भूमिका खुशी शाह (13) निभा रही हैं। ये चारों जीआईसी पीपलकोटी की छात्राएं हैं।
रामलीला कमेटी के संरक्षक दीप शाह और अध्यक्ष भुवन लाल का कहना है कि इस वर्ष श्रीराम परिवार के पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभा रही हैं। रामलीला मंचन से धार्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ ही समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है। वहीं, गोपेश्वर में कर्मचारी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में भी महिला पात्रों को शामिल किया गया है।