{"_id":"5bc8b350bdec2269be3319de","slug":"153987972812-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली बृहस्पतिवार को प्राचीन सकलेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान सगर गांव में ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नए अनाज का भोग लगाया। शुक्रवार को रुद्रनाथ भगवान गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।
सगर गांव से 24 किलोमीटर की पैदल दूरी पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे रुद्रनाथ के कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली भक्तों के साथ रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंची। रुद्रनाथ मंदिर के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पूजा के बाद डोली ने सकलेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया और शाम पांच बजे डोली मंदिर में पहुंची। सगर गांव के ग्रामीणों ने रुद्रनाथ भगवान को नए अनाज का भोग लगाया। इस दौरान सकलेश्वर मंदिर के महात्मा स्वामी सुरेशानंद सरस्वती जी महाराज, युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक रावत, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी और नीमा देवी आदि मौजूद थे।