{"_id":"5bc79dd6bdec2269a414efa2","slug":"15398086958-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां ओवरऑल विजेता
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सीबीएसई सर्वोदय इंटर स्कूल बॉलीवाल प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां ने शानदार जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शैफाली मनवाल और अमन गुसांई को बेस्ट प्लेयर चुना गया। बुधवार को मेजबान होराईजन स्कूल जौलीग्रांट और भागीरथी विद्यालय हरिपुर कलां की बालक और बालिकाओं की टीमें फाइनल में प्रवेश कर गई। प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले बेहद कांटे भरे रहे।
बालिका वर्ग के फाइनल में भागीरथी हरिपुरकलां ने होराईजन स्कूल जौलीग्रांट को 21-19 और 21- 20 के मतों से पराजित कर दिया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में भागीरथी विद्यालय हरिपुर कलां ने होराईजन स्कूल को 25-20,22-25,25-23 और 25-22 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। समापन पर विद्यालय प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का महत्व है। बॉलीवाल जैसे खेल में आगे बढ़ने के अवसर मिलने लगे हैं। समापन समारोह में प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल भानियावाला के मैनेजर दिनेश त्रिपाठी, राहुल चौहान, राज सिंह, दीपक रावत, सेमी मसीह, हिमानंद सिल्सवाल, संदीप मेहता, रूपाली और देवयानी आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।